आजमगढ़।विद्यालय प्रांगण में गंदगी देख भड़के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, आख्या पर सफाई कर्मचारी निलंबित 

विद्यालय प्रांगण में गंदगी देख भड़के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, आख्या पर सफाई कर्मचारी निलंबित 

आजमगढ़। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी के आख्या पर बड़सरा खालसा गांव के सफाई कर्मचारी निलंबित हो गया है। जिससे मुहकमे में भड़कम मचा हुआ है।

शिक्षा क्षेत्र तहबरपुर के कम्पोजिट विद्यालय बड़सरा खालसा का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी (आई ए एस) सिद्धार्थ सिंह ने सोमवार को आकस्मिक निरीक्षण किया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ सिंह सोमवार को लगभग 1 बजे कम्पोजिट विद्यालय बड़सरा खालसा पर पहुंचे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निरीक्षण के दौरान सभी शिक्षक शिक्षिका मौजूद रहे। विद्यालय में पंजीकृत 287 बच्चों में 187 मौजूद मिले। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने एमडीएम की गुणवत्ता परखीं, बच्चों से हाथ मिलाया और पूछ ताछ की। बच्चों ने बताया कि सब्जी चावल बना था। फल में केला भी मिला था। प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी ने विद्यालय के अभिलेखों का निरीक्षण किया।दोनों भवनों के कक्षाओं, रसोईघर का निरीक्षण किया और पाया की फर्स पर टाइल्स लगें हैं। निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने पाया कि बालक बालिका एंव दिव्यांग शौचालय में गंदगी का अम्बार लगा हुआ है। इंडिया मार्का हैंड पंप के चबूतरे के आस-पास, बेसिन के अलावा पूरे विद्यालय प्रांगण में जगह-जगह गंदगी है कूड़ा और घास पड़ी है। जिसको देख आई ए एस सिद्धार्थ सिंह भड़क गये। और सफाई कर्मी सुरेन्द्र यादव को बुलाकर आंखें तरेरी और पूछा तो पता चला कि उसके द्वारा नियमित सफाई नहीं किया जाता है। दस दिन पूर्व सफाई हुई थी।आईएएस सिद्धार्थ सिंह ने नाराजगी जताई अपनी आख्या जिलाधिकारी को प्रेषित किया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रिपोर्ट पर सफाई कर्मचारी को निलम्बित कर दिया गया । मंगलवार को सफाई कर्मचारी के निलंबन का आदेश आते ही लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *