आजमगढ़ में नंदी महाराज के साथ चंदा मांग रहा संदिग्ध पकड़ाया: हिंदू वेशभूषा में घूम रहा था मुस्लिम युवक, बजरंग दल की सूचना पर पुलिस जांच में जुटी

आजमगढ़ में नंदी महाराज के साथ चंदा मांग रहा संदिग्ध पकड़ाया: हिंदू वेशभूषा में घूम रहा था मुस्लिम युवक, बजरंग दल की सूचना पर पुलिस जांच में जुटी

आजमगढ़। जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र स्थित कंजरा गांव के पास हिंदू वेशभूषा धारण कर और फर्जी नाम बताकर नंदी महाराज के साथ चंदा वसूलने का मामला सामने आया है। पवित्र सावन माह के नाम पर गांव-गांव घूमकर लोगों से दान मांगने की सूचना मिलते ही स्थानीय बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए।

कार्यकर्ताओं ने जब संदिग्ध अवस्था में घूम रहे व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की, तो सच्चाई सामने आई। पकड़े गए युवकों में से एक ने खुद को मुस्लिम समुदाय का बताया। उसने स्वीकार किया कि वह अपनी पहचान छिपाकर और हिंदू रूप धारण कर केवल पेट पालने और आजीविका चलाने के लिए चंदा मांग रहा था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बजरंग दल के जिला सह संयोजक शिवम सिंह ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थानीय पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही जियनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और संबंधित व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाने ले आई।

फिलहाल पुलिस प्रशासन द्वारा पकड़े गए व्यक्तियों से गहन पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *