मदरसा शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा के लिए शिक्षक विधायक और तिलहर विधायक से मिले शिक्षक
मुजीब खान
शाहजहाँपुर। राज्य सरकार द्वारा अनुदानित मदरसों में कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए जाने एवं मृतक शिक्षकों को ग्रेच्युटीकी मांग को लेकर अरबी फारसी मदारिस एसोसिएशन के अध्यक्ष इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां के के नेतृत्व मे प्रतिनिधि मंडल तिलहर क्षेत्र की भाजपा विधायक श्रीमती सलोना कुशवाहा से उनके आवास पर एवं शिक्षक एमएलसी डॉक्टर हरि सिंह ढिल्लों से सुभाष चंद्र बोस सामुदायिक भवन में मिला और उनको मांग को सौंपा, विधायकों को दिए गए ज्ञापन में
में कहा गया है कि प्रदेश सरकार द्वारा बेसिक, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा एवं मृतक ग्रेच्युटी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उनके परिवारों को समय पर बेहतर उपचार मिलेगा। जबकि अनुदानित मदरसों के शिक्षक एवं कर्मचारी भी राज्य की शिक्षा व्यवस्था का अभिन्न अंग हैं और वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं, फिर भी वे इस महत्वपूर्ण सुविधा से वंचित हैं।
एसोसिएशन ने मांग की है कि प्रदेश के सभी अनुदानित मदरसों में कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारियों को भी अन्य विभागों के कर्मचारियों की भाँति कैशलेस चिकित्सा सुविधा एवं मृतक शिक्षकों के परिवार को ग्रेच्युटी कालाभ प्रदान किया जाए। इससे हजारों शिक्षक, कर्मचारी एवं उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ प्राप्त होंगी एवं उनके परिवार की जीविका चलेगी सांसदश्री साग़र ने आश्वासन दिया कि आप की मांग पर मुख्यमंत्री सेविचार अवश्य किया जाएगा इस मौके पर इज़हार हसन, जहूर अहमद, ज़ाहिद, मोईन खान, सैयद शारिक अली, हैदर अली, साजिद अली खान, मौलाना इमरान खान, मोहम्मद अनीस, सोहेल अहमद, मिर्जा खालिद बाग, नबील खान, आदि मौजूद रहे।
























