दातागंज के बिलाल अंसारी ने नीट परीक्षा में की सफलता हासिल
बिलाल को नगरवासियों ने दी बधाई
बदायूं (दातागंज)। नगर के मोहल्ला अरेला निवासी एडवोकेट रउफ अंसारी के बेटे बिलाल अंसारी ने नीट यूजी 2026 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की। बिलाल ने ऑल इंडिया ओबीसी में 7691 की रैंक हासिल की। उनकी इस सफलता पर उनके पिता एडवोकेट रउफ अंसारी, उनके चाचा डॉक्टर राशिद अंसारी समेत पूरे परिवार ने हर्ष व्यक्त किया है। बिलाल के घर पर उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर शैलेश पाठक, समाजसेवी व कवि राकेश वर्मा, राजेश गुप्ता (खन्ना), मोहम्मद शारिक, नईम आदि ने बिलाल के घर पहुंच कर उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
























