डायट बलिया के नए वरिष्ठ प्रवक्ता सुनील कुमार का शिक्षक संघ ने किया भव्य स्वागत

डायट बलिया के नए वरिष्ठ प्रवक्ता सुनील कुमार का शिक्षक संघ ने किया भव्य स्वागत

कार्यभार ग्रहण पर शिक्षकों ने जताई उम्मीद, बोले— अनुभव से शिक्षा की गुणवत्ता को मिलेगा नया आयाम

बलिया(संजीव सिंह)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) बलिया के नवागत वरिष्ठ प्रवक्ता सुनील कुमार ने मंगलवार को पकवाइनार स्थित संस्थान में अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ, जनपद बलिया के पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।

शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह यादव तथा जिलामंत्री अरूणेश गिरी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर वरिष्ठ प्रवक्ता का स्वागत किया और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर वक्ताओं ने बताया कि सुनील कुमार इससे पूर्व जनपद के बेलहरी, सोहांव, गड़वार एवं दुबहड़ शिक्षा क्षेत्रों में खंड शिक्षा अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। शिक्षा प्रशासन का उनका व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय शैक्षिक व्यवस्था की गहरी समझ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के कार्यों को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होगी।

शिक्षक नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में शिक्षक प्रशिक्षण, शैक्षिक नवाचार, क्षमता विकास तथा शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा। साथ ही शिक्षक संघ और डायट के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शिक्षा के विकास के लिए संयुक्त रूप से कार्य करने का भरोसा भी व्यक्त किया गया।

स्वागत समारोह में संघ के गड़वार क्षेत्र के संरक्षक राज नारायण यादव, मंडलीय उपाध्यक्ष लल्लन प्रसाद यादव, रवि कुमार यादव, ओम प्रकाश राय, पारस चक्रवर्ती, राधेश्याम गुप्ता, रामलाल, रामप्रवेश यादव, सत्य प्रकाश, शिव प्रसाद, शाहनवाज खान, अंजनी, मुकुल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन वरिष्ठ प्रवक्ता सुनील कुमार के सम्मान और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर समन्वय एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *