बदायूँ।उसावां ब्लॉक परिसर में जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन

उसावां ब्लॉक परिसर में जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन

उसावां (बदायूं)। विकास खंड उसावां प्रांगण में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा नेता डॉ. शैलेश पाठक ने फीता काटकर किया।

मेले में ग्रामीणों को स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श तथा विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान डॉ. पाठक ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर उन्हें फलों की टोकरी भेंट की। वहीं नवजात शिशुओं को खीर खिलाकर उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण भी किया गया।

अपने संबोधन में डॉ. शैलेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi और मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का संकल्प लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे जनकल्याणकारी आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच सके।

कार्यक्रम में विकास खंड अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार लोधी, पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमप्रताप सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य अरविंद अग्निहोत्री, मंडल उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा, मंडल मंत्री शिवम पाण्डेय, अवधेश, सुभाष यादव, विनोद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *