बदायूँ जनपद के डीएम व एसएसपी ने किया जेल का निरीक्षण

बदायूँ जनपद के डीएम व एसएसपी ने किया जेल का निरीक्षण

बदायूं । जिला मजिस्ट्रेट अवनीश राय ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सोमवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां स्वास्थ्य केंद्र, पाकशाला आदि में की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा समय पूर्व रिहाई के प्रकरणों के संबंध में आहूत समीक्षा बैठक में प्रकरणों पर विचार विमर्श भी किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *