जनपद में सकुशल रूप से संपन्न हुई होमगार्ड भर्ती की पहले दिन की परीक्षा
बदायूं । जनपद में सकुशल, निर्विघ्न व शांतिपूर्वक ढंग से होमगार्ड भर्ती की प्रथम दिन की परीक्षा संपन्न हुई। जनपद में बनाए गए 15 परीक्षा केंद्रों में प्रथम पाली में कुल 5232 परीक्षार्थियों में से 4149 उपस्थित रहे तथा 1083 अनुपस्थित रहे वहीं द्वितीय पाली में कुल 5232 परीक्षार्थियों में से 4186 उपस्थित रहे तथा 1046 अनुपस्थित रहे।

