शाहजहांपुर।हीट वेव पर डीआईओएस से रेडक्रॉस सचिव ने भेंट कर स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने का रखा प्रस्ताव 

हीट वेव पर डीआईओएस से रेडक्रॉस सचिव ने भेंट कर स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने का रखा प्रस्ताव 

मुजीब खान

शाहजहांपुर।जनपद में बढ़ती गर्मी और हीट वेव (लू) के प्रभाव को देखते हुए इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव डॉ विजय जौहरी जी ने जिला विद्यालय निरीक्षक से उनके कार्यालय में भेंट कर जनपद के विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने का प्रस्ताव रखा।

रेडक्रॉस सचिव डॉ विजय जौहरी जी ने बताया कि गर्मी के इस मौसम में छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए समय रहते उन्हें लू से बचाव के उपायों की जानकारी देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सुझाव दिया कि विद्यालयों में विशेष जागरूकता सत्र आयोजित कर बच्चों को पर्याप्त पानी पीने, धूप में बाहर निकलने से बचने, हल्के एवं सूती कपड़े पहनने तथा प्राथमिक उपचार की जानकारी दी जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनपद के सभी विद्यालयों को निर्देशित कर इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम शीघ्र शुरू कराए जाएंगे। जिस पर रेडक्रॉस सचिव ने उनका आभार प्रकट करते हुए कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी समय-समय पर विद्यालयों में जाकर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं प्रबंधतंत्र की सहमति एवं स्वेच्छा से जादूगर के माध्यम से मैजिक-शो कराकर प्रशिक्षण एवं जागरूकता अभियान चलाएगी, जिससे बच्चों और शिक्षकों को हीट वेव से बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *