बदायूँ पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों की ‘दीक्षांत/पासिंग आउट परेड’ का किया गया भव्य पूर्वाभ्यास
बदायूं । आज जनपद के रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड पर रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण उपरांत आयोजित होने वाली ‘दीक्षांत/पासिंग आउट परेड’ का भव्य पूर्वाभ्यास पूर्ण गरिमा, उत्साह एवं अनुशासन के साथ सम्पन्न हुआ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ अंकिता शर्मा द्वारा परेड की सलामी ली गई। इसके उपरांत उन्होंने परेड का सूक्ष्म एवं व्यापक निरीक्षण किया। परेड में शामिल रिक्रूट आरक्षियों द्वारा उत्कृष्ट तालमेल, अनुशासन एवं ड्रिल की उच्च गुणवत्ता का प्रदर्शन किया गया, जिसकी पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सराहना की गई। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया ने परेड की विभिन्न व्यवस्थाओं—परेड गठन, कमांड एवं कंट्रोल, ड्रेस, कदमताल तथा सुरक्षा प्रबंध—का गहन अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यक्रम को भव्य, सुव्यवस्थित एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। रिहर्सल के दौरान प्रशिक्षु आरक्षियों को देश की सेवा, अपने कर्तव्यों के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण तथा भारतीय संविधान के प्रति सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई, जिससे उनके भीतर कर्तव्यबोध एवं राष्ट्रसेवा की भावना और सुदृढ़ हो सके। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रशिक्षुओं को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं जनसेवा के प्रति समर्पित पुलिसकर्मी बनने का आह्वान किया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण एवं प्रशिक्षण स्टाफ भी उपस्थित रहे, जिन्होंने रिहर्सल को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
























