बलिया के लाल शहीद: एसएसबी जवान अखिलेश सिंह की ड्यूटी पर दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर

बलिया के लाल शहीद: एसएसबी जवान अखिलेश सिंह की ड्यूटी पर दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर

  संजीव सिंह बलिया/रसड़ा।  जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र के अठिला गांव के वीर निवासी, एसएसबी जवान अखिलेश सिंह की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से दुखद मौत हो गई। आज दोपहर करीब 1 बजे अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।अठिला के इकबाल सिंह के तीन पुत्रों में सबसे छोटे अखिलेश सिंह का वर्ष 2013 में एसएसबी में भर्ती होना हुआ था। उनके दो पुत्रियां हैं। जैसे ही गांव वासियों और क्षेत्रीय लोगों को इस दुखद समाचार की जानकारी मिली, चारों ओर कोहराम मच गया। पूरा इलाका शोक की चादर में लिपट गया।आज 11 बजे शहीद जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक निवास अठिला पहुंचा। ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार की सभी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बलिया के इस वीर सपूत को नमन! राष्ट्र उनके बलिदान को कभी नहीं भूलेगा।बलिया के लाल को सलामी! जय हिंद!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *