शाहजहांपुर।रोजा स्थित मंडी में लगी भीषण आग से सभी और फलों की 19 दुकानें जलकर हुई खाक लाखों का हुआ नुकसान

रोजा स्थित मंडी में लगी भीषण आग से सभी और फलों की 19 दुकानें जलकर हुई खाक लाखों का हुआ नुकसान

मुजीब खान

शाहजहांपुर । आज तड़के अचानक रोजा मंडी परिषद में बनी सब्जी और फलों की दुकानों भीषण आग लग गई जब तक दमकल ने आग पर काबू पाया तब 19 दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गई आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है ।

आज सुबह तड़के करीब तीन बजे रोजा मंडी में उस समय अफरा तफरी मच गई जब मंडी के सब्जी और फलों की दुकानों में आग की लपटे उठने लगी आग इतनी तेज थी कि उसके करीब भी जाने की किसी की हिम्मत नहीं हो पा रही थी सूचना पर पहुंची रोजा थाना पुलिस ने तत्काल दमकल को बुलाया जिसने करीब तीन घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन जब तक करीब 19 दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है फिलहाल आग लगने से व्यापारियों का लाखों रुपए का नुकसान हो चुका है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ।

आपको बताते चले की मंडी सुबह 4 बजे से शुरू हो जाती है सुबह सूरज निकलने तक का करोड़ो रूपयों की बिक्री हो चुकी होती है मंडी सुबह तड़के शुरू होने के कारण व्यापारी रात को सामान दुकानों में बिक्री के लिए भर देते है जिससे सुबह बिक्री की जा सके लेकिन मंडी शुरू होने से पहले ही दुकानों में आग लग जाने से आज की मंडी बिक्री पर भारी असर पड़ने की संभावना के साथ आज बाजार में सब्जी और फलों की आमद पर भी असर पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *