बदायूँ।जनगणना 2027 को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

जनगणना 2027 को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

बदायूँ। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना 2027 के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना एक राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, जिसमें शत-प्रतिशत सटीकता और पारदर्शिता अत्यंत आवश्यक है।

सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में जिलाधिकारी/ प्रमुख जनगणना अधिकारी अवनीश राय ने यह भी निर्देश दिए कि जनगणना के सम्बंध में जनजागरूकता अभियान चलाकर आमजन को इसके महत्व के बारे में अवगत कराया जाए, जिससे लोग सही एवं पूर्ण जानकारी प्रदान करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *