बदायूँ।मूकबधिर बालक को परिजनों से मिलाने हेतु सहयोग की अपील

मूकबधिर बालक को परिजनों से मिलाने हेतु सहयोग की अपील

बदायूं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव कोमल श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि बाल देखरेख संस्थान, लाडवा, जिला कुरुक्षेत्र (हरियाणा) में निवासरत एक मूकबधिर बालक को उसके माता-पिता तक पहंुचाने के लिए विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इस हेतु उप सचिव राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के अनुपालन में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि बालक को उसके परिजनों से मिलाया जा सके।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने बताया कि यह बालक वर्तमान में बाल देखरेख संस्थान कुरुक्षेत्र हरियाणा में रह रहा है तथा उसके माता-पिता अथवा परिजनों का पता नहीं चल सका है। ऐसे में उसकी पहचान स्थापित करने के लिए आमजन की सहायता अपेक्षित है।

उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को बालक के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित करें, जिससे आवश्यक कार्रवाई करते हुए बालक को उसके परिवार से मिलाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *