बदायूं में HPCL के प्रबंधक और उप प्रबंधक को कंपनी के बैंडर ने गोली मार कर सुलाया मौत की नींद , आरोपी गिरफ्तार

बदायूं में HPCL के प्रबंधक और उप प्रबंधक को कंपनी के बैंडर ने गोली मार कर सुलाया मौत की नींद , आरोपी गिरफ्तार

बदायूं।  जनपद के एच पी सी एल प्लांट में उस समय अचानक अफरा तफरी मच गई जब कंपनी में बैंडर के पद पर कार्य करने वाले अजय प्रताप सिंह पुत्र राजेश कुमार सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम सैंजनी थाना मूसाझाग जनपद बदायूँ द्वारा प्लांट के मैनेजर और डिप्टी मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी प्रतिष्ठित प्लांट में दोहरे हत्याकांड से पुलिस विभाग में हड़कंप मच मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

घटना जनपद के थाना दातागंज क्षेत्र के गांव सैजनी में मौजूद एचपीसीएल ( हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ) के कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट का है। बताया जा रहा है कि कंपनी के ही एक कर्मचारी का प्रबंधक सुधीर गुप्ता और उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा से विवाद चल रहा था। कर्मचारी गुरुवार दोपहर प्लांट पर पहुंच गया। यहां उसकी मैनेजर और डिप्टी मैनेजर से कहासुनी हुई। इसी बीच उसने दोनों पर फायरिंग कर दी।

जिसमें सुधीर गुप्ता और हर्षित मिश्रा दोनों की मौत हो गई। शुरुआती जांच में पता चला कि फायरिंग करने वाले आरोपी कर्मचारी अजय का प्रबंधक और उप प्रबंधक के साथ पूर्व में विवाद चल रहा था। उसने कोर्ट में दोनों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी। नौकरी को लेकर कर्मचारी का विवाद था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *