बदायूँ।उसावां ब्लॉक की ग्राम पंचायत सरेली पुख्ता में सफाईकर्मी तीन माह से अनुपस्थितःऔचक निरीक्षण में गंदगी मिली, वेतन रोकने की संस्तुति

उसावां ब्लॉक की ग्राम पंचायत सरेली पुख्ता में सफाईकर्मी तीन माह से अनुपस्थितःऔचक निरीक्षण में गंदगी मिली, वेतन रोकने की संस्तुति

बदायूँ। जनपद के ब्लॉक उसावां की ग्राम पंचायत सरेली पुख्ता का गुरुवार को एडीओ पंचायत खालिद अली द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान विश्वनाथ यादव, पंचायत सहायक अनुवृत आर्या, सचिव मो. उवैस, प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक और अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे। निरीक्षण में सफाईकर्मी ज्ञानेंद्र सिंह अनुपस्थित पाए गए।

उपस्थित ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, पंचायत सहायक और विद्यालय के अध्यापकों ने बताया कि सफाईकर्मी ज्ञानेंद्र सिंह पिछले तीन माह से गांव में नहीं आए हैं। उनकी अनुपस्थिति के कारण पूरे गांव में भीषण गंदगी फैली हुई है और जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। इससे बीमारियों और संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि सफाईकर्मी ज्ञानेंद्र शराब पीकर घूमते रहते हैं।

जांच में सफाईकर्मी ज्ञानेंद्र सिंह को लगातार तीन माह से अनुपस्थित रहने, उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने, शराब पीकर घूमने, अपने पद के दायित्वों का निर्वहन न करने और बिना किसी पूर्व सूचना के गायब रहने का दोषी पाया गया है। रिपोर्ट में उन्हें कठोर दंड देने और ‘नो वर्क नो पे’ के आधार पर पिछले माह का वेतन रोकने की संस्तुति की गई है। यह जांच आख्या आवश्यक कार्यवाही हेतु उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *