पंपिंग सेट का ताला तोड़कर चोरी, हजारों का सामान लेकर फरार हुए चोर
जौनपुर/बरसठी। थाना क्षेत्र के ग्राम भदराव, पोस्ट मलाई में चोरों ने पंपिंग सेट का ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश सिंह उर्फ पप्पू सिंह पुत्र स्वर्गीय अमर बहादुर सिंह निवासी ग्राम भदराव पोस्ट मलाई, थाना बरसठी, जनपद जौनपुर ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनके खेत पर बने पंपिंग सेट के कमरे का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए और वहां रखा 10 एचपी का स्टेपलाइजर, इलेक्ट्रिक मोटर, स्टार्टर, केबिल वायर तथा लगभग 3 किलो पीतल के पुर्जे सहित अन्य सामान उठा ले गए।
पीड़ित के अनुसार 112 नंबर पर सूचना दी गई मौके पर पहुंचे पुलिस ने घटना की वीडियो बनाई और थाना पर शिकायत पत्र देने को कहा जिसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर किया।
पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
























