बदायूँ।गौ सेवा आयोग सदस्य ने किया आश्रय स्थलों का औचक निरीक्षण 

गौ सेवा आयोग सदस्य ने किया आश्रय स्थलों का औचक निरीक्षण 

बदायूँ ।सदस्य गौ सेवा आयोग उत्तर प्रदेश  दीपक गोयल  द्वारा आज जनपद के गौ आश्रम स्थलों की औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का प्रारंभ  विकासखंड बिसौली की नगर पालिका बिसौली गौशाला से किया गया जिसमें 43 गोवंश संरक्षित पाए गए साफ सफाई ठीक पाई गई गोवंश को हरा चारा कम दिया जा रहा था जिस पर  मंत्री द्वारा निर्देशित किया गोवंश को पर्याप्त मात्रा में हरा चारा दिया जाए। साफ सफाई एवं अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई। एवं अधिक से अधिक गोवंश को माननीय मुख्यमंत्री सहभागिता योजना अंतर्गत देने हेतु निर्देशित किया गया। सहभागिता बढ़ाने जाने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया ।

इसके बाद नगर पालिका वजीरगंज के कान्हा गोवंश आश्रय स्थल वजीरगंज ग्राम गुठेला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में 95 गोवंश संरक्षित पाए गए। जिसमें 45 न एवं 50 मद गोवंश पाए गए। गो आश्रय स्थल में अन्य समस्त व्यवस्थाएं साफ सफाई ठीक पाई गई महोदय द्वारा उचित मात्रा में दाना एवं चोकर देने हेतु निर्देशित किया गया।

उक्त ग्राम में ही नवनिर्मित वृहद गौ संरक्षण केंद्र गुठेला विकासखंड वजीरगंज का भी निरीक्षण किया गया जिसका लगभग 50% कार्य पूर्ण हो चुका है महोदय द्वारा जल्दी ही अवशेष कार्य पूर्ण कराकर गोवंश काे संरक्षित करने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *