बदायूँ।अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बदायूँ ।अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन जनपद बदायूं में वामा सारथी अध्यक्षा  रेनू सिंह के कुशल निर्देशन में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया । अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वामा सारथी उपाध्यक्षा  उर्वशी द्विवेदी पत्नी  विजयेन्द्र द्विवेदी अपर पुलिस अधीक्षक नगर के द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं और बेटियों को उनके प्रेरणादायी कार्य की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन हेतु पुरुस्कार से सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक करते हुए महिला सुरक्षा हेतु संचालित विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई तथा शासन द्वारा संचालित “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के संबंध में भी अवगत कराया गया।

 इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक  इन्द्रजीत सिंह, महिला आरक्षी नीलम वामा सारथी व पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *