बदायूँ।कृषि यंत्रों पर अनुदान हेतु ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ

कृषि यंत्रों पर अनुदान हेतु ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ

बदायूँ । उप कृषि निदेशक मनोज कुमार ने सभी किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद में कृषि विभाग द्वारा संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन, प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाईजेशन फॉर इन सीटू मैनेजमेन्ट ऑफ कॉप रेज्डयू (सी.आर.एम.) एवं कस्टम हायरिंग सेन्टर, फसल अवशेष प्रबन्धन के प्रमुख कृषि यंत्र एवं अन्य यन्त्र इत्यादि पर अनुदान प्राप्त करने हेतु बुकिंग 25 फरवरी 2026 को दोपहर 12ः00 बजे से प्रारम्भ हो चुकी है, जो 04 मार्च 2026 रात्रि 12ः00 बजे तक की जायेगी।

उन्होंने बताया कि बुकिंग हेत विभागीय दर्शन पोर्टल agridarshan.up.gov.in पर “किसान कॉर्नर के अन्तर्गत “यन्त्र बुकिंग प्रारंभ“ पर क्लिक कर अनुदान हेतु टोकन निकालें“ लिंक पर क्लिक कर ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है। लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर लाभार्थी का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जायेगा, आवदेन के समय ही कृषक को यंत्रवार निर्धारित जमानत धनराशि ऑनलाईन जमा करनी होगी। लक्ष्य अवशेष न रहने पर एवं ई-लॉटरी में चयनित न होने वाले सम्बन्धित कृषकों को जमानत धनराशि वापस कर दी जायेगी। रु0 10001 (दस हजार एक) से रु0 100000 (एक लाख) तक अनुदान के कृषि यन्त्रों हेतु जमानत धनराशि रु० 2500 होगी। रु0 100001 (एक लाख एक रुपए) से अधिक अनुदान के कृषि यंत्रों हेतु जमानत धनराशि रु0 5000 होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *