बदायूँ।26 फरवरी को प्रतिनिहित विधायन समिति की प्रथम उप समिति का जनपद में होगा निरीक्षण

26 फरवरी को प्रतिनिहित विधायन समिति की प्रथम उप समिति का जनपद में होगा निरीक्षण

बदायूँ । उत्तर प्रदेश विधान सभा की प्रतिनिहित विधायन समिति (2025-2026) की प्रथम उप समिति द्वारा बरेली मण्डल एवं मुरादाबाद मण्डल के अंतर्गत जनपदों का जांच/निरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 26 फरवरी 2026 (गुरुवार) को उप समिति जनपद बदायूँ का भ्रमण करेगी।

कार्यक्रमानुसार 26 फरवरी को एक बजे बदायूँ में आगमन होगा, दोपहर 02ः00 बजे उप समिति द्वारा जनपद बदायूँ में राज्यकर विभाग, पंचायतीराज विभाग, राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, भू-तत्व एवं खनिकर्म विभाग के जनपदीय अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श/स्थलीय निरीक्षण कर सांय 04ः00 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगी तथा रात्रि 22ः00 बजे लखनऊ आगमन प्रस्तावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *