बलिया।तेरही में शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, परिजनों को सौंपे एक लाख की आर्थिक सहायता

तेरही में शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, परिजनों को सौंपे एक लाख की आर्थिक सहायता

 संजीव सिंह बलिया।सीयर। कम्पोजिट विद्यालय शाहपुर अफगा, सीयर, बलिया के स्वर्गीय सहायक अध्यापक जीतेन्द्र कुमार मौर्य की तेरही के अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सीयर सुनील चौबे के विशेष प्रयास से क्षेत्र के शिक्षकों ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए उनके परिजनों को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। यह सहयोग राशि उनके दोनों पुत्रों एवं पत्नी को सौंपी गई।

खंड शिक्षा अधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि दिवंगत शिक्षक के शेष देयकों के भुगतान हेतु भी हर संभव सहयोग किया जाएगा, जिससे परिवार को भविष्य में किसी प्रकार की आर्थिक कठिनाई का सामना न करना पड़े।

कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक यादव, मंत्री अवधेश कुमार के साथ देवेंद्र वर्मा, विनोद कुमार मौर्य, कृष्णानन्द सिंह, जय प्रकाश यादव, नन्द लाल शर्मा, परशुराम यादव, अजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *