
श्री नाथ जी मठ रसड़ा में सामाजिक समरसता खिचड़ी सहभोज व कंबल वितरण कार्यक्रम का हुआ सफल समापन
संजीव सिंह बलिया।श्री नाथ जी मठ रसड़ा परिसर स्थित मेला ग्राउंड में कार्यक्रम के आयोजन श्रीनाथ पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरी जी महाराज के द्वारा आयोजित खिचड़ी सहभोज एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का आज श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आयोजित इस भव्य एवं पुण्यकारी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं, क्षेत्रवासियों एवं जरूरतमंदों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर जी, विशिष्ट अतिथि माननीय परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह जी तथा विशेष उपस्थिति में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ,पूर्व मंत्री बीजेपी नेता नारद राय समेत कई मौजूद रहे। कार्यक्रम को आध्यात्मिक गरिमा प्रदान करने हेतु श्री हथियाराम मठ के महंत परम पूज्य स्वामी भवानी नंदन यति जी महाराज का गरिमामयी सान्निध्य प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के दौरान कई हजारों श्रद्धालुओं ने खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया, वहीं ठंड से बचाव हेतु जरूरतमंदों को कंबलों का वितरण किया गया। अतिथियों ने इस आयोजन को सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनाओं का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए आयोजन समिति की सराहना की।
अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, सहयोग और सेवा भाव को मजबूत करते हैं। जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची मानव सेवा है और ऐसे कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा देते हैं।
आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, संत-महात्माओं, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसहयोग से ही यह कार्यक्रम सफल हो सका। सफल आयोजन से क्षेत्र में उत्साह एवं सामाजिक एकता का संदेश प्रसारित हुआ है। इस मौके पर बाल्मीकि त्रिपाठी, पूर्व रसड़ा नपाप अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी, वरिष्ठ समाजसेवी किसान मोर्चा के जिला महामंत्री ठाकुर मंगल सिंह, बीजेपी नेता हिमांशु सिंह ‘मंटू’, बीजेपी नेता अंकित सिंह सेंगर,बीजेपी जिला महामंत्री आलोक शुक्ला, पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह, इंद्रजीत सिंह, भगवान पांडे, बीजेपी नेता कमलेश सिंह, जयप्रकाश जयसवाल, रणजीत सिंह,पप्पू अरुण भारती, निखिल त्रिपाठी,सुग्रीव राजभर, बीजेपी जिला मंत्री सतवीर सिंह मंटू,जयप्रकाश शर्मा, मयंक शेखर तिवारी, संजय मिश्रा, अंशु राजभर वीरेंद्र यादव, हरिश्चंद्र,छड़ी राजभर अविनाश सिंह, संतोष जायसवाल, अश्वनी सिंह,सत्या सिंह, इकबाल अंसारी व अविनाश सोनी समेत कई गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
























