बैंक में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी,5 शातिर गिरफ्तार
(आशुतोष शर्मा) बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में बैंक और फाइनेंस कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई लोगों से लाखों की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने ऐसे 5 शातिर लोगों को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।
साइबर सेल प्रभारी के नेतृत्व में साइबर अपराध ,ऑनलाइन धोखाधडी अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम द्वारा आईटी एक्ट में कार्यवाही के दौरान थाना कोतवाली के मौहल्ला नई सराय पंहुचे तो पोर्टल पर संदिग्ध मोबाइल नम्बर जिससे पांच साइबर फ्राड शिकायतें पूर्व से दर्ज है की जांच से प्राप्त मोबाइल नम्बर की लोकेशन ट्रेस की गयी तो मौहल्ला नई सराय थाना कोतवाली की प्रदर्शित हो रही है। लोकेशन के आधा रह पर टीम एक गली में एक मकान बना हुआ था जिसका दरवाजा खुलवाया गया तो कमरा एक छोटे ऑफिस के रुप में बना हुआ है जिसमें तीन महिला व एक पुरुष काम कर रहे है ,जो साइबर अपराध की संदिग्ध गतिविधियाँ करते हुए प्रतीत हुए। जिनको गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर निशादेही एक अन्य महिला को भी गिरफ्तार किया गया। 
गिरफ्तार अभिक्तों ने अब तक 4,50,000 रुपये की साइबर ठगी की गयी थी । जिनकी दस एनसीआरपी शिकायत पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया । जहां से ना जेल भेज दिया गया।
























