Sunday, February 15

बदायूँ।जिलाधिकारी  तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार  का किया गया निरीक्षण ।

बदायूँ।जिलाधिकारी  तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार  का किया गया निरीक्षण ।

बदायूँ । जनपद के जिलाधिकारी  अवनीश कुमार राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  डॉ0 बृजेश कुमार सिंह, द्वारा जिला कारागार बदायूँ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बन्दी बैरकों भोजनालय, चिकित्सालय को चैक किया गया। बंदियों से वार्ता कर सुविधाओं व समस्याओं की जानकारी ली गयी । जेल परिसर के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ना जाये व साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध मे सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । जेल अधीक्षक को साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर रखने हेतु निर्देशित किया गया तथा सीसीटीवी कैमरो के संचालन के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी । इस दौरान जिला कारागार अधीक्षक व अधि0/ कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *