एक जीवन बचाने की पुकार: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए दरकार सहयोग की
बदलापुर /जौनपुर।
बदलापुर क्षेत्र के बूढनेपुर निवासी श्याम प्रकाश गुप्ता इन दिनों जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे हैं। वे गंभीर किडनी रोग से पीड़ित हैं और वर्तमान में Institute of Kidney Disease & Research Centre, अहमदाबाद में उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनके इलाज एवं किडनी ट्रांसप्लांट पर लगभग ₹5 लाख का खर्च आने का अनुमान है।
परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर होने के कारण इतनी बड़ी राशि की व्यवस्था कर पाना उनके लिए संभव नहीं हो पा रहा है। इस कठिन समय में उनकी पत्नी ने मानवता और त्याग की मिसाल पेश करते हुए किडनी दान करने की सहमति दी है, लेकिन ट्रांसप्लांट और इलाज का खर्च अब भी एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।
परिवार ने क्षेत्रवासियों और समाज के सक्षम लोगों से आगे आकर सहयोग करने की अपील की है, ताकि एक गरीब परिवार के घर का चिराग बुझने से बचाया जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि थोड़ा-सा सहयोग किसी की पूरी जिंदगी बचा सकता है।इस मानवीय प्रयास में अब तक कई लोगों ने सहयोग किया है।
क्षेत्रवासियों ने अपील की है कि अधिक से अधिक लोग आगे आकर इस परिवार की मदद करें, ताकि समय रहते श्याम प्रकाश का इलाज संभव हो सके और एक अनमोल जीवन बचाया जा सके।
























