मल्हनी से प्रबुद्ध कुमार दुबे बने प्रांतीय परिषद सदस्य, क्षेत्र में खुशी की लहर।
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के संगठन चुनाव 2024-25 में जौनपुर जिले के मल्हनी विधानसभा से प्रबुद्ध कुमार दुबे को प्रांतीय परिषद सदस्य चुने जाने के बाद क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय की संस्तुति पर जारी सूची में काशी क्षेत्र अंतर्गत संगठनात्मक जिले जौनपुर से कुल पाँच सदस्यों का चयन हुआ है, जिनमें प्रबुद्ध कुमार दुबे का नाम प्रमुखता से शामिल है।
52 वर्षीय प्रबुद्ध कुमार दुबे लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। मल्हनी क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ और संगठनात्मक सक्रियता को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चयन को क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि बताया है। स्थानीय नेताओं का कहना है कि इस चयन से मल्हनी में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।
सूची में अन्य सदस्यों में बदलापुर से राजेश्वरी प्रसाद सिंह, शाहगंज से रामसूरत बिंद, जौनपुर से विमला श्रीवास्तव तथा मुंगराबादशाहपुर से पुष्पा शुक्ला का नाम शामिल है। घोषणा होते ही मल्हनी में बधाइयों का तांता लग गया।
प्रबुद्ध दुबे इससे पहले जिला संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ और मल्हनी विधानसभा संयोजक जैसे महत्वपूर्ण दायित्व निभा चुके हैं। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से बदलापुर विधायक रमेश मिश्र, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, पूर्व गृह मंत्री कृपाशंकर सिंह, जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, प्रधानगण और पार्टी पदाधिकारी उन्हें शुभकामनाएं देते रहे।
नौपेड़वा मंडल अध्यक्ष भूपेश सिंह, वैजापुर मंडल अध्यक्ष सुजीत सिंह, परशुरामपुर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा, मंडल प्रभारी देवी सिंह, सिकरारा मंडल प्रभारी ब्रह्मदाद गिरी, निलेश पांडे, आशुतोष उपाध्याय, नन्हे प्रधान, चंवरी सरपंच सोनू सिंह, विक्की प्रधान, गोपालपुर ,रामदायलगंज मंडल अध्यक्ष लाल बहादुर पाल, शक्ति केंद्र संयोजक धनियामऊ विनोद शर्मा, सरपंच करतीहा अवनीश द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की।

