Thursday, December 18

जौनपुर पुलिस की कार्रवाई, 32 लोग गिरफ्तार

जौनपुर पुलिस की कार्रवाई, 32 लोग गिरफ्तार

जौनपुर। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अलग-अलग थानों की टीमों ने बीते दो दिनों में लगातार अभियान चलाया। इस दौरान वारंटी अभियुक्त, महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले युवक और शांति भंग करने वाले कुल 32 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।

थाना महराजगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्त बिजय बहादुर यादव पुत्र महादेव यादव निवासी बसहरा कला को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज से जुड़ा मुकदमा चल रहा था।

वहीं, सुजानगंज थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति के तहत एण्टी रोमियो टीम ने दो युवकों को पकड़ा जो मंदिरों के पास महिलाओं और लड़कियों से छीटाकशी कर रहे थे। इनमें आशीष पटेल निवासी धारिकपुर और आशीष कुमार गौतम निवासी सरायकेवट शामिल हैं। शाहगंज थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने सलाउद्दीन नामक युवक को महिलाओं से अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

इसके अलावा जिलेभर में शांति व्यवस्था बिगाड़ने की आशंका में 24 लोगों को हिरासत में लिया गया। खेतासराय से 7, सरायख्वाजा से 4, सुजानगंज से 6 और शाहगंज से 7 व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *