Monday, February 16

आजमगढ़ निजामाबाद के शाहिद समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्य समिति का सचिव मनोनीत, बधाई ।

निजामाबाद के शाहिद समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्य समिति का सचिव मनोनीत, बधाई ।

आजमगढ़। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के चकिया गांव के पूर्व प्रधान शाहिद को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किया गया है।

उनके मनोनयन कि सूचना मिलते ही निजामाबाद क्षेत्र में कार्यकर्ताओं में खुशी कि लहर दौड़ गई है। शाहिद ने आज गुरुवार को दोपहर 12 बजे लखनऊ से फोन पर बताया है कि पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी मिली है उसे निष्ठापूर्वक निभाऊंगा ,और आगामी विधान सभा चुनाव में अखिलेश यादव कि सरकार बनाने के लिए घर घर जाकर जनसंपर्क कर लोगों को जोड़ने का काम करुंगा । शाहिद को सचिव बनायें जाने पर प्रधान चकिया अबुशाद अहमद, पूर्व महाप्रधान वीरेन्द्र यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख रामनयन यादव, पूर्व प्रधान सुराई मोहम्मद शैफ, पूर्व बालगोविंद यादव, पूर्व प्रधान रंजीत चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य अबु तालिब, अबु ओबैदा शेख, क्षेत्र पंचायत सदस्य कमलेश यादव, सपा नेता अकबर खान, क्षेत्र पंचायत सदस्य भंडारी यादव, अरविंद यादव ,मोहम्मद आमिर,अबुजर आज़मी,आदि लोगों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *