प्रदर्शनी के प्रति बड़ा रुझान, सैकड़ो ने देख कर जाना प्रधानमंत्री का व्यक्तित्व व कृतित्व
बदायूं । प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के व्यक्तित्व व कृतित्व तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन गत दिनों केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा द्वारा बदायूं क्लब बदायूं में किया गया था, प्रदर्शनी के प्रति आमजन में रुझान बड़ा है। सोमवार को विभिन्न विद्यालयों के अध्यापकों, छात्रों व जिला विद्यालय निरीक्षक सहित अन्य गणमान्य लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर उसे सराहा। सोमवार को 400 से अधिक लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
ज्ञात हो कि मा0 प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व व कृतित्व तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी बदायूं क्लब बदायूं में गत 17 सितंबर से संचालित है जो कि आगामी 02 अक्टूबर 2025 तक आमजन के अवलोकनार्थ खुली रहेगी। प्रदर्शनी का अवलोकन प्रातः 10ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक किया जा सकता है।
सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक, एसके इंटर कॉलेज के अध्यापक व छात्र तथा हाफिज सिद्दीक इस्लामियां इंटर कॉलेज के अध्यापक व छात्र सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा मा0 प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व व कृतित्व को जाना वहीं दूसरी ओर केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी व लाभार्थीपरक योजनाओं की जानकारी भी ली।
जनपदवासी एक बार इस प्रदर्शनी का अवलोकन कर लाभ ले। मा0 प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व व कृतित्व को जाने तथा केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जाने तथा अन्य लोगों को भी प्रदर्शनी के अवलोकन के लिए प्रेरित करें। युवा पीढ़ी इस ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी का अवलोकन कर लाभान्वित हो।
























