Monday, February 16

बलिया।रामलीला समिति की ओर से निकाली गई शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन।

रामलीला समिति की ओर से निकाली गई शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन।

 रामेश्वर प्रजापति नगरा(बलिया)। सार्वजनिक रामलीला समिति के तत्वावधान में सोमवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा में शामिल मनमोहक झांकियों ने नगरवासियों का दिल जीत लिया। शोभायात्रा में प्रभु श्रीरामचंद्रजी के परिवार की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र बनीं। भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न तथा माता सीता के जीवन प्रसंगों पर आधारित झांकियों का मनमोहक दृश्य देख श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

शोभायात्रा जनता इंटर कॉलेज के प्रांगण से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों, चौक-चौराहों से होते हुए रामलीला स्थल पर पहुंची। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया और श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर उत्साह बढ़ाया।

इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि उमाशंकर राम, निर्भय प्रकाश, रामायण ठाकुर, आलोक शुक्ला, सूर्य प्रकाश सिंह, शशि प्रकाश कुशवाहा, सुनील गुप्ता, जयप्रकाश जायसवाल, राम दर्शन यादव, राजू चौहान, अशोक गुप्ता, रिंकू गुप्ता, बबलू कसेरा, हरेराम गुप्ता,बृजमोहन गुप्ता, प्रियांशु जायसवाल, राजू सोनी, डीएन प्रसाद, हेमंत प्रजापति, गुड्डू प्रसाद,गणपति मुन्ना सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, सभासद व समस्त नगरवासी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में समिति के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार प्रकट किया तथा शोभायात्रा को सफल बनाने में सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। शोभायात्रा के दौरान थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे।

“जय श्रीराम” के उद्घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में गूंज उठा और नगर राममय हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *