
पाक्सो एक्ट सहित कई गंभीर मामलों में वांछित कुन्दन यादव गिरफ्तार।
जौनपुर।थाना बक्शा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पाक्सो एक्ट व एससी/एसटी एक्ट सहित कई संगीन मामलों में वांछित अभियुक्त कुन्दन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष बक्शा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर नौपेड़वा स्थित राजा ढाबा से दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्त कुन्दन यादव, पुत्र विजय कुमार यादव, निवासी ग्राम उटरूखुर्द, थाना बक्शा, उम्र करीब 20 वर्ष है। उस पर पाक्सो एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, एससी/एसटी एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में कुल सात से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक रामविलास, हे.का. उमेशचंद यादव, हे.का. अमित सिंह और का. अमरजीत यादव शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

