उत्तराखंड।कांवड़ यात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तीन ‌की‌ मौत,कई घायल

कांवड़ यात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तीन ‌की‌ मौत,कई घायल

(आशुतोष शर्मा) टिहरी गढ़वाल।थाना नरेन्द्र नगर इलाके में तछला के पास एक कांवड़ियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पर पलट गया। उक्त वाहन ऋषिकेश से चंबा की ओर जा रहा था।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने जानकारी दी कि हादसे में 3 व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य यात्री ट्रक के नीचे दबे मिले। गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। आठ लोगों का उपचार नरेंद्र नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में और एक व्यक्ति का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फकोट में इलाज चल रहा है ।

दुर्घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस, प्रशासन एवं SDRF टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

वाहन में लगभग 15 से 17 कांवड़ यात्री सवार थे। घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु फकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। कुछ गंभीर घायलों को एम्स ऋषिकेश एवं नरेंद्र नगर अस्पताल रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *