आजमगढ़।गोपाष्टमी पर्व बड़े धूमधाम से जनपद में मनाया गया
गोपाष्टमी पर्व बड़े धूमधाम से जनपद में मनाया गया
उपेन्द्र कुमार पांडेय
आजमगढ़। भगवान श्रीकृष्ण और गौ माता के विशेष पूजा अर्चना का प्रतीक गोपाष्टमी का पर्व पूरे जनपद भर में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। बुधवार को पहाड़पुर स्थित श्रीकृष्ण गौशाला में इस पर्व के दृष्टिगत विशेष आयोजन हुए। सुबह से ही गौशाला में गौमाता और बछड़ों की पूजा करने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, पूरे दिन गौशाला में मेले जैसा माहौल बना रहा। जहां परिवार सहित श्रद्धालु गौसेवा और दर्शन पूजन का पुण्य अर्जित करते दिखे। सर्वप्रथम भक्तों ने विधिवत हवन पूजन के साथ गौ माताओं और बछड़ों को वस्त्र आदि से सजाकर तिलक किया और धूप दीप दिखाकर आरती उतारी। जिसके बाद भक्तों ने हलुआ, पूड़ी गुड़, चना, केला के साथ हरे चारे का भोग लगाकर उनकी परिक्रमा की। समस्त रोगों व सांसारिक बांधाओ से मुक्ति पाने के लिए गौशाला प्रांगण में तुलादान ...
