बदायूं सांसद आदित्य यादव व आंवला सांसद नीरज मौर्य ने जेल का किया निरीक्षण।
बदायूं सांसद आदित्य यादव व आंवला सांसद नीरज मौर्य ने जेल का किया निरीक्षण।
बदायूँ।समाजवादी पार्टी के बदायूँ लोकसभा क्षेत्र से सांसद आदित्य यादव ने सोमवार को जेल व मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया । सांसद आदित्य यादव ने कहा की जेल में अभी काफी कुछ सुधार की जरूरत है। जेल की क्षमता 600 की है जबकि 11-12 सौ से ज्यादा बंदी इसमें बंद हैं। साफ-सफाई और ठीक करने को कहा । इसके अलावा कई ऐसे बंदी बंद है जिन पर राजनीतिक द्वेष भावना से प्रेरित होकर मुकदमे लिखवाए गए हैं और वह जेल में बंद हैं। कई बंदी ऐसे है जिनकी कोई जमानत कराने वाला नहीं है। वह परेशान हो रहे हैं। जेल में क्षमता से ज्यादा बंदियों को रखा गया है। सरकार ने नई जेल के लिए जमीन भी अधिग्रहण कर रखी है लेकिन अभी तक नई जेल को बनाने का काम शुरू नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को यहां जल्द ही नई जेल बनानी चाहिए।
इसके पश्चात् सांसद जी ने मेड...









